निगम अमले ने डागा हाईट व रिगालिया टावर के अवैध निर्माणों को तोड़ा
|
घनश्याम राजपूत के शेष अवैध निर्माण को भी तोड़ा नगर निगम, जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्यवाही
|
भोपाल | 24-फरवरी-2021
|
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देशन में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस बल के साथ नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण और नियम विरुद्ध निर्माण पर चूना भट्टी स्थित डागा हाइर्ट्स का स्वीकृति के अतिरिक्त लगभग 5000 वर्गफिट का अवैध निर्माण/शेड तथा कोहेफिजा स्थित रिगालिया टॉवर में अनुमति के अतिरिक्त सातवे माले पर 12000 वर्गफिट का अवैध निर्माण तथा 1000 वर्गफिट में अतिरिक्त रूप से निर्मित स्वीमिंग पूल को तोड़ने की कार्यवाही की गई। साथ ही रोहित नगर फेस-2 में श्री घनश्याम राजपूत के शेष अतिक्रमण/अवैध निर्माण का हटाने की कार्यवाही भी की। उक्त कार्यवाहियों के दौरान एस.डी.एम. श्री मनोज उपाध्याय, तहसीलदार श्री अवनीश मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री व्यास के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के सी.एस.पी. व थाना प्रभारी एवं नगर निगम भोपाल के भवन अनुज्ञा व अतिक्रमण शाखा के अधिकारी मौजूद थे। नगर निगम द्वारा भवन अनुज्ञा के विपरीत तथा अतिक्रमण कर अवैध रूप से किए गए निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के क्रम में बुधवार को कोलार रोड चूना भट्टी क्षेत्र में खसरा नंबर 4/1/3/1 पर द्वारा कोलार रोड चूना भट्टी में डागा हाइर्ट्स में स्वीकृति से अधिक लगभग 5000 वर्गफिट में अवैध रूप से किए गए निर्माण एवं अवैध रूप से निर्मित शेड को तोड़ने की कार्यवाही की गई। अतिरिक्त निर्माण के रूप में पिछले हिस्से में वाहन वाशिंग स्थल पर भी कार्यवाही की गई। नायाब तहसीलदार बैरागढ़ के साथ निगम अमले ने कोहेफिजा अहमदाबाद क्षेत्र में खसरा क्रमांक 51/2/51/3 एवं 51/4 पर रिगालिया टॉवर में श्री अतीक/श्री शफीक खान द्वारा जी़6 की अनुमति के अतिरिक्त सातवी मंजिल का निर्माण अवैध रूप से करते हुए लगभग 12000 वर्गफिट में 12 आवासीय फ्लेट्स एवं 1000 वर्गफिट में अतिरिक्त रूप से निर्मित स्वीमिंग पूल को तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले द्वारा उक्त टॉवर में अवैध रूप से निर्मित फ्लेटों एवं दीवारों को तोड़ने की कार्यवाही की गई। निगम अमले ने रोहित नगर फेस-2 में गत दिवस की कार्रवाई में श्री घनश्याम राजपूत के शेष अतिक्रमण/अवैध निर्माण को भी तोड़ने की कार्यवाही की।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|