
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर में 65 लाख की लागत से बने वीरांगना झलकारी बाई ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा वीरांगना झलकारी बाई ने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी वीरता, त्याग ,बलिदान को लोग जाने। उनके नाम पर पार्क का नाम किया गया है।
नगरीय विकास मंत्री ने कहा आगामी 3 साल में विकसित और समृद्ध सागर देखने को मिलेगा। इसके लिए गति के साथ सागर के विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले , ऐसे अनेक महापुरुषों को स्मृति को राज्य सरकार सजो रही है। जिन्हें इतिहास में भुला दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि अगले 7 मार्च को प्रदेश के 2 लाख प्रधानमंत्री आवास के खातों में 1500 करोड़ रुपए की राशि डाली जाएगी। हितग्राहियों के खातों में राशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में भी गरीब की मकान का काम नहीं रुकने देंगे। पेयजल और सड़कों की विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। नगरीय विकास मंत्री ने सागर के विकास कार्यो को तेज गति से पूरा करने के लिए कलेक्टर और उनके अधिकारियों की टीम की सराहना की।
कार्यक्रम में सागर विधायक श्री शैलेश जैन ने कहा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को नगरीय विकास और आवास विभाग का प्रभार मिलने के बाद सागर के विकास कार्य तेजी के साथ पूरे हो रहे हैं। फरवरी माह सागर के लिए सौगातो भरा रहा। प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। पिछले दिनों विद्युत शवदाह गृह, आचार्य विद्यासागर बस स्टैंड, अटल पार्क और आज वीरांगना झलकारी बाई पार्क का लोकार्पण हो रहा है। 100 करोड़ की लागत से लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य जारी है।एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया जएगा।जिससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी।उन्होंने बताया कि अटल पार्क जब से शुरू हुआ है तब से प्रतिदिन 4 से 5 हजार लोग पार्क का भ्रमण कर रहे है।
पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने वीरांगना झलकारी बाई की व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1857 के संग्राम में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया था।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यो को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है जिससे सागर एक अच्छे शहर के रूप में आकार ले सके। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वीरांगना झलकारी बाई पार्क ट्रैफिक थीम पर बनाया गया। जिससे बच्चे यातायात के नियमों की जानकारी खेल खेल में प्राप्त कर सकेंगे। यह पार्क पौने तीन एकड़ में फैला है इस पर 65 लाख की लागत आई है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री अभय दर्रे,सुशील तिवारी,जगनन्नाथ गुरैया सुखदेव मिश्रा नगर निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल राजपूत उपायुक्त नगर निगम प्रलय कमल खरे और कोरी समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।