नगर परिषद पृथ्वीपुर में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालित करने हेतु आवेदन आमंत्रित
|
-
|
निवाड़ी | 02-मार्च-2021
|
अभिरूचि की अभिव्यक्ति नगर परिषद पृथ्वीपुर में संचालित 23 शालाओं के 2024 विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद द्वारा निर्धारित मेनू एवं पोषक तत्वों से युक्त पका हुआ रूचिकर, गर्म एवं गुणवत्तायुक्त भोजन तैयार कर वितरित करने हेतु सक्षम, अनुभव प्राप्त एवं शासन के विधान अनुरूप पंजीकृत शासकीय/अषासकीय संगठन/संस्थाओं का चयन हेतु अभिरूचि की अभिव्यक्ति के तहत 5 मार्च 2021 सायं 5 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय टीकमगढ़ में आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.tikamgarh.nic.in पर उपलब्ध है।
(47 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|