सिद्धहस्त शिल्पियों से शिल्प अभिरूचि प्रस्ताव आमंत्रित
|
-
|
इन्दौर | 03-मार्च-2021
|
इंदौर संभाग के धार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी टी.एम. अन्सारी ने बताया कि संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरूस्कार दिया जाता है। वर्ष 2021-22 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरुस्कार के लिए सिद्धहस्त शिल्पियों से शिल्प अभिरूचि प्रस्ताव, आवेदन 30 अप्रैल तक संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के जिला स्तर पर संचालित विकास केन्द्रों पर आमंत्रित की गई है अभिरूचि अनुसार शिल्प कृतियां आवेदन के साथ 30 सितम्बर तक निगम के विकास केन्द्रों में जमा कराई जा सकेंगी। जिसमें प्रथम पुरुस्कार एक लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए के अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार तीन शिल्पी प्रत्येक को 15 हजार रूपये दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए मध्यप्रदेश में निवास करने वाले शिल्पी ही पात्र होंगे। यह भी अनिवार्य है कि शिप्ली का पंजीयन व निवास अनुशंसा करने वाले जिले में ही हो एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम या कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार की विकास आयुक्त (हस्त शिल्य) कार्यालय में पंजीकृत हो, उत्कृष्ट कृला कृति का पारदर्शी तरीके से चयन जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम किया जाकर अंतिम चयन हेतु मुख्यालय भोपाल भेजी जावेगी। शिल्पी को पुरूस्कार के लिए कला कृति बनाने की सूचना लिखित में निगम के संबंधित विकास केन्द्रों को 30 अप्रैल तक दी जाना अनिवार्य होगी। कलाकृति निर्धारित प्रारूप में आवेदन शपथ पत्र के साथ स्वीकार की जावेगी। अधिक जानकारी नियम शर्ते निगम की वेबसाइट www.mphandicrafts.com पर देखा जा सकती है। जिला स्तर पर सम्पर्क के लिए जिला ग्रामोंद्योग अधिकारी श्री अन्सारी के मो. 9479448828 एवं श्री चैनसिंह चैहान प्रबंधक हस्त शिल्प विकास निगम मो. 7746077124 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
(45 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|